Why hanuman ji is called “BAJRANGBALI”?

एक बार हनुमान जी ने माता सीता को सिंदूर लगाते देखा तो उनसे पूछा की आप सिंदूर क्यों लगाती हैं ? तो इसका जवाब देते हुए माता सीता ने बताया की वे अपने पति श्री राम की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिये ये सिंदूर लगाती हैं.  


उन्होंने हनुमान जी को बताया की धर्म के अनुसार जो सुहागिन स्त्री अपनी माँग में सिंदूर लगाती है उसके पति की उम्र लंबी होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

माता सीता की बात सुनकर बजरंगबली जी को ख्याल आया की जब इतना सा सिंदूर लगाने से भगवान राम को इतना लाभ मिलता है तो पूरे शरीर में सिंदूर लगाने से भगवान राम अमर हो जाएँगे. इसीलिये वे “जय श्री राम” बोलते हुए अपने पूरे शरीर में सिंदूर लगा लेते हैं.

जब श्री राम इस अवस्था में हनुमान जी को देखते हैं तो वे उनसे इसका कारण पूछते हैं तब हनुमान जी माता सीता की सारी बात भगवान राम को बता देते हैं।

यह बात जानकर श्री राम हनुमान जी की भक्ति से बहुत प्रसन्न होते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं की आपको आज से बजरंगबली के नाम से जाना जायेगा, बजरंगबली में “बजरंग” का अर्थ “केसरी रंग” से है और “बलि” का अर्थ “शक्तिशाली” से है, इस प्रकार उन्हें बजरंगबली के नाम से जाना जाता है !

Comments

Popular posts from this blog

kashmir travel guide

The concept of 33 Koti devata in Hinduism.